फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह की पाली में 9745 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सुबह की पाली में 9745 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शिक्षा विभाग जहां दावा कर रहा है कि नकल विहीन परीक्षा होने के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है तो वहीं शाम की पाली का आकड़ा विभाग देर रात तक उपलब्ध नहीं करा सका।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में परीक्षा की जिम्मेदारी देख रहे बाबू धर्मेंद्र राय उर्फ बबलू ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। इस विषय के लिए 30878 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 26548 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दिया। 4330 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की ही पाली में इंटरमीडिएट साहित्यिक हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत 30705 परीक्षार्थियों में 5415 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। 25290 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। सुबह की पाली का आकड़ा देने में ही शिक्षा विभाग को देर शाम का समय लग गया। शाम की पाली में हुई इंटरमीडियट सामान्य हिन्दी का आकड़ा विभाग देर रात तक उपलब्ध नहीं करा सका। जबकि परीक्षा शुरू होने के पूर्व तक विभाग बड़े-बड़े दावे कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें