फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खुलेगा अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के किसानों को बेहतर तकनीक की जानकारी सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने को लेकर एक अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी। शासन से हरी झंडी मिलते ही बुधवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की टीम ने पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण भी किया। अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना रानी की सराय ब्लाक के गंभीरवन में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की आबादी अधिक होने के चलते कोटवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही थी। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय से इसी कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से नई तकनीकी की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाती है। एक केंद्र के माध्यम से पूरे जिले के किसानों तक नई नकनीकी पहुंचा पाने में काफी दिक्कत आ रही थी। जिसे देखते हुए शासन ने सांसद नीलम सोनकर के प्रयास पर अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। बुधवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की टीम अध्यक्ष प्रो. सुशील सोलोमन के नेतृत्व में जिले में पहुंची और प्रस्तावित निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम में डॉ. अतर सिंह, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एडी पाठक, डॉ. आरजी उपाध्याय शामिल रहे। इसके साथ ही नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अख्तर हसीब द्वारा गठित टीम भी स्थालीय निरीक्षण में शामिल रही। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि नये केंद्र की स्थापना होने पर इससे ब्लाक लालगंज, पल्हना, तरवां, हरैया, महराजगंज, अजमतगढ़, बिलरियागंज, सठियांव, पल्हनी, जहानागंज व मेंहनगर ब्लाक के किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें