फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी कम आने से किसान हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। काफी दिनों से नहर में पानी आने इंतजार कर रहे किसानों को पानी आने से खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन नहर में पानी कम आने से उनकी खुशी जल्द ही काफूर हो गई। अब उन्हें अपनी फसल की सिंचाई के लिए इंजन का सहारा लेना पड़ रही है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील से गुजरने वाली शारदा सहायक खंड 32 नहर में पानी बहुत कम आ रहा है। जिसके चलते किसानो को परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी कम आने से किसान पंपिंग सेट लगाकर नहर से पानी निकाल रहे हैं और खेत की सिंचाई कर रहे हैं। जिनके पास पंपिग सेट नहीं हैं वह दूसरों के सहारे सिंचाई करने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी तरफ माइनरों में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है जिसके चलते किसान मायूस हैं। क्षेत्र के वर्नापुर, भीमबर, मारा पारा, बीबीपुर, रामगढ़, सरगहासागर, पूरा बाल नारायन, दान शनिचरा, कुदारन तिवारी, खिल्लूपट्टी, गड़ौरा मझौरा, बासगांव, चक लालचंद, मनिकाडीह, गड़ेरुआ, हासपुर, लुचुई, खांड सहित आदि गांवों से शारदा सहायक खंड 32 नहर गुजरी है। जिससे किसान अपने फसल की सिंचाई करते हैं। नहर में कम पानी आने से उन्हें दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सुरेंद्र, सतीश, राजेश गिरी, मनोज यादव, राजेश, मुकेश आदि लोगों का कहना है कि बहुत इंतजार के बाद नहर में पानी तो आया लेकिन बहुत कम पानी आ रहा है। जिसके चलते खेत और फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें