फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में धर्मेन्द्र अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हर्रा की चुगी स्थित राजकीय पालीटेक्निक कालेज में तीन दिवसीय संयुक्त वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। शुभारंभ पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने दीप जलाकर और गुब्बारा छोड़कर किया। 800 मीटर बालक दौड़ में धर्मेंन्द्र यादव, बालिका में आरती ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। संस्था की वार्षिक पत्रिका का अनावरण भी किया गया। शीला श्रीवास्तव ने कहा कि खेलकूद एवं शारीरिक क्रिया-कलाप बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए अत्यन्त आवश्यक है। एनसीसी. कैडेट्स के नेतृत्व में प्रतिभागी टीमों भाभा हाऊस, रमन हाऊस, विश्वेसरैया हाऊस, रामानुजम हाऊस ने मार्चपास्ट किया। 800 मीटर बालक दौड़ में धर्मेन्द्र यादव प्रथम, अमित यादव द्वितीय और रमाकान्त यादव तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आरती ने पहला, रश्मि पाठक ने दूसरा और शिवांगी पांडेय ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य इफ्तेखार अहमद ने मुख्य अतिथि, रेफरी और खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान सुभाष शुक्ला, धीरेन्द्र सिंह, जगदीश प्रसाद, श्रुति सिंह, कु. खुशबू गुप्ता, प्रेमानन्द्र पटेल, संतोष कुमार, अरविन्द यादव, नित्यानन्द यादव, राजनारायण प्रसाद, रमेश प्रजापति, सैमुल्लाह अंसारी, श्याम लाल, गुलाब सिंह, कान्ता प्रसाद रहे। संचालन देवाशीष श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें