आजमगढ़। जिलाधिकारी कोर्ट की ओर से नैठी गांव में नवीन परती की जमीन कब्जा कर स्कूल बनाने के मामले में जहां किसान जूनियर हाईस्कूल को गिराने और दोषियों पर एफआईआर कराने के निदेश के बाद अब शिकायकर्ताओं की ओर से स्कूल के मान्यता प्रत्याहरण के लिए गुहार लगाई गई है। प्रभारी जिलाधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता ने डीआईओएस को मामले में वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
जय सिंह निवासी नैटी ने प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपी शिकायत में बताया कि गांव में ग्राम सभा की नवीन परती की जमीन पर रामनयन यादव की ओर से कब्जा कर किसान कन्या जूहा स्कूल खोल लिया। बाद में परगना अधिकारी के फर्जी आदेश से किसान जूहा स्कूल नैठी चढ़वा लिया। 13 नवंबर को जिलाधिकारी कोर्ट ने अमल दरामद को निरस्त कर जमीन को मूलरूप में वास्तविक खाते में दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। साथ ही आरोपियों पर एफआईआर करने के भी निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल की जमीन संबंधी सभी अभिलेख फर्जी थे। इस स्थिति में स्कूल की मान्यता भी रद होनी चाहिए। प्रभारी जिलाधिकारी एवं एडीएम वित्त में राजस्व वीके गुप्ता ने डीआईओएस को जिलाधिकारी के आदेशानुसार मामले में वैद्यानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।