आजमगढ़। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय और शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के प्रबंध समिति का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय में सुप्रीम कोर्ट से नामित बीएचयू के चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी ने चुनाव संपन्न कराया वही इंटर में डायट प्राचार्य हरिश्चंद नाथ चुनाव अधिकारी के रुप में मतदान संपन्न कराए।
शिब्ली नेशनल महाविद्यालय और शिब्ली इंटर कालेज के प्रबंध समिति का चुनाव सुबह नौ बजे से सायं चार बजे तक हुआ। शिब्ली नेशनल पीजी कालेज में 572 मतदाताओं में 413 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार शिब्ली इंटर कालेज में 572 मतदाताओं में कुल 413 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव रिजवान फारुकी गुट और अबु सालेह अंसारी गुट लड़ रहा है। शिब्ली नेशनल महाविद्यलय में दोनों गुटों के 18-18 का पैनल चुनाव में था तो इंटर में 17-17 का पैनल था। मतदान के बाद सायं पांच बजे से मतगणना शुरु हुई। जिसके कारण परिणाम देर रात तक आने की उम्मीद है। चुनाव की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा है।