फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन उगाही और भ्रष्टाचार के आरोप में लिपिक अटैच, जांच कमेटी बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात रामबचन यादव को जिलाधिकारी ने धन उगाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद शिकायत प्रकोष्ठ से संबंद्ध कर दिया गया। साथ ही मामले की जांच के लिए सीडीओ, बीएसए, और डीएसटीओ के नेतृत्व में कमेटी का गठन कर दिया है। 15 दिन के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सतीश सिंह पुत्र स्व. रामबली सिंह निवासी गोड़हरा, लालगंज की ओर से सीडीओ अभिषेक सिंह से शिकायत की गई थी कि बीएसए कार्यालय में तैनात बाबू राम बचन यादव की ओर से विभिन्न पटलों के कार्य संचालन के दौरान धन उगाही की जा रही है। शासनादेश के खिलाफ अधिकारियों को धोखे में रखकर लिपिकों की तैनाती करने और भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाया गया था। मामले की जानकारी जिलाधिकारी को मिलने के बाद उन्होंने लिपिक रामबचन यादव को बीएसए कार्यालय से हटाकर कलक्ट्रेट के शिकायत प्रकोष्ठ से अटैच कर दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, बीएसए डॉ. वीके शर्मा और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अर्चना सिंह की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी को मामले की जांच कर 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें