फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पद के लिए अलग रंग का होगा मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि हर पद के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्रों का प्रयोग किया जाएगा। बूथों पर अध्यक्ष और सभासद पद के मतपत्र के लिए अलग-अलग बैलेट बाक्स का भी प्रयोग होगा।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में सभी पदों के लिए अलग-अलग रंग का मतपत्र होगा। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए हरे रंग का मतपत्र होगा। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा। वहीं नगर निकाय के सभी सदस्यों के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र प्रयोग में लाया जाएगा। मतदान के दौरान बूथों पर दो मतपेटिकाएं होंगी। जिसमें एक में अध्यक्ष और दूसरे में सदस्य पद के मतपत्र डाले जाएंगे। दोनों मतपेटियों पर अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए लिखा गया होगा। ताकि मतदान करने वालों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें