आजमगढ़। समाजवादी पार्टी ने मुबारकपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रुप में स्व. हाजी युनूस की पत्नी करीमुननिशा को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया की पार्टी के नेता स्व. हाजी युनूस की पत्नी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा घोषित किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में नामांकन भी किया। उन्होंने यह भी बताया कि सिविल लाइन वार्ड नंबर दो से सभासद पद के प्रत्याशी रवि प्रकाश यादव को पार्टी समर्थन देगी और वह समर्थित प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ेंगे।