फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ मां भगवती को दी गई विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर में शनिवार को जहां विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं रविवार को पूजा पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। इस दौरान नगर में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। जुलूस में भक्त भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की सप्तमी के बाद से नवमी तक नगर में विभिन्न स्थानों मे पूजा पंडालों में देवी मां की प्रतिमा स्थापित की गई थी। हरिऔध कलाभवन में स्थापित बंगाली समाज की प्रतिमा का विसर्जन विजयादशमी के दिन ही परंपरागत ढंग से किए जाने के बाद अन्य पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विजर्सन रविवार को शुरू किया गया। वहीं पुरानी सब्जीमंडी हाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाया सहित अन्य समितियों ने गाजे-बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन जुलूस निकाला। जुलूस में देवी गीतों पर युवा थिरक रहे थे। एक दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। बीच-बीच में देवी मां का जयकारा भी लग रहा था। मूर्ति विसर्जन जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर के विभिन्न घाटों पर पहुंच तमसा तट पर श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को प्रवाहित किया। जुलूस के दौरान भारी पुलिस फोर्स लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें