फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ्टवेयर पर विभागों के कर्मचारियों का डाटा फीड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) चंद्रभूषण सिंह ने मंगलवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि आयोग के निर्देश पर आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 माह अक्तूबर/नवंबर 2017 में कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन उत्तर प्रदेश द्वारा इन निर्वाचनों में मतदान/मतगणना में अधिकारियों/कर्मचारियों की डयूटी लगाने के लिए ईएसडी साफ्टवेयर विकसित किया गया है। उक्त साफ्टवेयर के माध्यम से जनपद के 184 विभागों के 23437 कर्मचारियों को डाटा फीड किया जा चुका है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन द्वारा आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017के लिए निर्वाचन डयूटी में लिए ईएसडी साफ्टवेयर में फीड कराए गए अधिकारियों/कर्मचारियों के डाटा को 30 सितंबर तक अद्यत्न कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि कि जनपद के सभी कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण फीड/अद्यत्न कराने तथा उसे समय से फ्रीज कर रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया है कि मतदान/मतगणना कार्मिक एवं प्रशिक्षण का वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक को प्रभारी अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तथा जिला विकलांग जन विकास अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें