सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मिर्जापुर (मालटारी) पर विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
विद्युत उपकेंद्र मिर्जापुर (मालटारी) से जुड़े गांवों में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से आजिज लोगों ने मंगलवार को प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओम प्रकाश राय के नेतृत्व में उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को जमकर कोसा और चेतावनी दी कि यदि जल्द आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न हुआ तो बड़ा आंदोलन शुरु किया जाएगा। लोगों का कहना था कि भाजपा की सरकार जब से बनी है, जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। ओमप्रकाश राय ने कहा कि विद्युत कटौती और अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र मिर्जापुर (मालटारी) पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से धरने में अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहने का अनुुरोध किया। प्रदर्शन के दौरान रमाशंकर यादव, राघवेंद्र राय, रामनयन सिंह, रमेश गुप्ता, आशीष प्रजापति, रविंद्र, सूर्यभान, प्रमोद गुप्ता, डा. सुरेंद्र राय, दिनेश राय, अरुण, चंद्रशेखर राय, शंकर पासवान, महेंद्र, धर्मेंद्र शर्मा, अश्वनी चौरसिया, दीपक राय, हरिकेश, विमल प्रकाश, गोबरी विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार, अच्छे लाल शर्मा, हरिओम गुप्त, रामप्रवेश राय, बसंत पासवान, सुरेंद्र गुप्ता, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।