फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7134 परीक्षार्थियों ने छोड़ी भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की कोई परीक्षा नहीं थी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान व अर्थ शास्त्र विषय की परीक्षा में 7134 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। गुरुवार को प्रथम पाली में न तो हाईस्कूल की परीक्षा थी और न ही इंटरमीडिएट की। वहीं दूसरी पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान व अर्थ शास्त्र की परीक्षा 266 केंद्रों पर हुई। जिसपर पंजीकृत 59519 छात्रों-छात्राओं में से 52385 ने परीक्षा दी। जबकि 7134 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सचल दल व जिले के आलाधिकारी चंक्रमण करते रहे। वह केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा फर्जी छात्र धराया
मेंहनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान गुरुवार को भौतिक विज्ञान की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर बैठकर परीक्षा देने वाला फर्जी छात्र धरा गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक मेंहनगर के सिंहपुर सरैया स्थित मां शारदा इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान मूल परीक्षार्थी के स्थान पर एक फर्जी छात्र बैठकर परीक्षा दे रहा था। जोनल मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी प्रेम चंद मौर्य ने तरवां थाना प्रभारी रत्नेश दुबे के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सघन चेकिंग की गई तो एक फर्जी छात्र पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक अमरनाथ यादव की तहरीर पर तरवां थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
मूल्यांकन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
यूपी बोर्ड परीक्षा समापन की तरफ अग्रसर है। ऐसे में जिले में बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारियां भी तेज होनी चाहिए। लेकिन जिले में अभी वह तेजी नहीं आई है। यह हम नहीं बल्कि जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पीके उपाध्याय कह रहे हैं। जी हां, उन्होंने कहा कि कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर अभी तक हमें कोई आदेश नहीं मिला है। इस बारे में हम कुछ बता भी नहीं पाएंगे।।ऐसे में साफ है मूल्यांकन कब होगा, कितने मूल्यांकन केंद्र बनाए जाएंगे, कितने शिक्षक लगाए जाएंगे इसके बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें