फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र से 6

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनाजपुर/लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर बछौली गांव के पास स्थित ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सहित अन्य लोगों को चांटा मारकर सोमवार की सुबह दो बाइक पर सवार सात बदमाश 68 हजार रुपये, लैपटाप, मोबाइल आदि लूटकर फरार हो गए। दो बदमाशों के हाथ में एक-एक तमंचा था। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से हलाकान देवगांव पुलिस भागकर मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश बहुत दूर निकल जा चुके थे।
विज्ञापन

पीड़ित मनीष यादव पुत्र राजनारायण यादव है। वह देवगांव कोतवाली के शेखपुर बछौली गांव का निवासी है। गांव के पास देवगांव-मेहनाजपुर मुख्य मार्ग पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मनीष के यहां तीन लोग उसके परिवार और दो अन्य ग्राहक मौजूद थे। केंद्र संचालक मनीष अभी ग्राहकों को रुपये देने की तैयारी कर रहा था कि तभी दो बाइक पर सवार सात लोग पहुंचे हैं। एक बाइक पर चार लोग और दूसरी बाइक पर तीन लोग बैठे हुए थे। बदमाश बाइक से उतरकर मनीष की दुकान में घुस गए। दो बदमाश तमंचा निकालकर सभी को शांत बैठने को कहा। जबकि अन्य बदमाश वहां मौजूद सभी लोगों को एक या दो छप्पड़ मारे हैं। साथ ही मनीष के पास मौजूद 68 हजार रुपये, लैपटाप, मोबाइल आदि ले लिया। पुन: बदमाश अपनी बाइक पर बैठकर खुंभा देवरी मोड़ के रास्ते फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल देवगांव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की तलाश में इधर-उधर नाकेबंदी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। कोतवाल देवगांव दिनेश यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें