फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदान दिवस: 66 लोग रक्तदान कर बन गए महादानी, 97 ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सोमवार को मंडलीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 66 लोग रक्तदान कर महादानी बने। वहीं ब्लड डोनेट करने वाले लोगों और हमेशा से ब्लड डोनेट करने वाले 25 स्वयं सेवी संस्थानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने रक्तदान करना बंद कर दिया। ऐसे में ब्लड बैंक का स्टॉक कम होने लगा। ऐसे में आने वाले दिनों में जरूरतमंद मरीजों के लिए ब्लड की व्यवस्था करना चुनौती बन जाती। ब्लड की कमी न हो इसके लिए विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। स्वयं सेवी संस्था के लोग भी सामने आए। रक्तदान शिविर का उद्घाटन डा. एके सिंह ने किया। सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक कुल 66 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इस दौरान 25 स्वयं सेवी संगठनों को सम्मानित किया गया। ब्लड डोनेट करने वालों के लिए चाय व बिस्किट समेत अन्य खाद्य पदार्थ दिए गए। इस दौरान कुल 97 लोगों ने दूसरे दिन रक्तदान करने के लिए अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें