फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 वें पायदान से टॉप-10 में पहुंचा जिला

Sat, 14 Oct 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
amrapali homes - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आजमगढ़। तीन माह पहले प्रधानमंत्री आवास योजना में फिसड्डी गिना जाने वाले जिले में अचानक ऊंची छलांग लगाई है। 64वें नंबर से जिला तीन माह में ही टाप-10 में शुमार हो गया है। ऊपर से शिकंजा कसने के बाद अधिकारियों ने भी कसर पूरी की है।
विज्ञापन


तीम माह पहले प्रधानमंत्री आवास योजना में जिला प्रदेश में 64वें नबंर पर था। लाभार्थियों के चयन, जियो टैगिंग और पहली किस्त जारी करने में जिले की पिछड़ी स्थिति को लेकर शासन की ओर से भी काफी नाराजगी जताई गई थी।

जिला स्तरीय अधिकारियों ने अधीनस्थों के पेंच कसे तो अब आपेक्षित सुधार दिखाई देने लगा है। 64वें स्थान से उठकर जिला अब प्रदेश में 10वें नबर पर पहुंच गया है। 13 अक्तूबर तक की स्थिति में वर्ष 20167 और 17-18 में अभी तक 21108 लाभार्थियों लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन


इसके सापेक्ष 21117 लाभार्थियों की जीयो टैगिंग की गई है। 18257 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी कर दी गई है।1114 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त भेजी जा चुकी है।   सूची में पहले नंबर पर सहारनपुर, दूसरे पर महामायानगर, तीसरे पर लखनऊ और चौथे पर वाराणसी का स्थान है। गोरखपुर नौवें स्थान पर है।

पिछले तीन माह में प्रधानमंत्री आवास योजना में काफी सुधार किया गया है। जिला 64वें नंबर से उठकर टाप-10 में शामिल हो गया है। स्थिति में औरर सुधार करने के लिए सभी बीडीओ के निर्देशित किया गया है।-डीडी शुक्ला. पीडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें