फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना प्रपत्र माल ढुलाई कर रहे 64 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सोनभद्र, बिहार, मध्य प्रदेश आदि स्थानों से गिट्टी, मोरंग लेकर भारी वाहन जनपद में आते हैं। इनमें से बहुत सी गाड़ियां बिना प्रपत्र के ही माल लादकर आवागमन करते हैं। जून महीने में चलाए गए अभियान में खान निरीक्षक ने 64 गाड़ियों को पकड़ा और उनसे 25 लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। जिले में ओवरलोडिंग और बिना परमिट हो रही माल ढुलाई पर लगाम लगाने के लिए खनन विभाग की ओर से जून महीने में निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग माला श्रीवास्तव और डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ से भी दो अधिकारियों की टीम जिले में पहुंची थी। टीम ने जून महीने में इस अभियान को संचालित किया। अभियान के दौरान टीम ने 64 वाहनों को बिना वैध परमिट और ओवरलोड माल की ढुलाई करते हुए पकड़ा।
इनमें से कुछ लोगों ने मौके पर ही जुर्माना जमा किया। जो लोग जुर्माना नहीं जमा कर सके, ऐसे नौ वाहनों को संबंधित थानों में सीज किया गया। इसमें कंधरापुर में एक, अहरौला में तीन, गंभीरपुर में तीन और बरदह थाने में दो वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए और पकड़े गए वाहनों से खनन विभाग ने 25 लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसके बाद इन गाड़ियों को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें