फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विश्वविद्यालय के दीक्षांत में 64 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रपानपुर। महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय अपने द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन 7 अक्तूबर को विश्वविद्यालय परिसर में होगा। इस भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति की अध्यक्षता में 64 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 17 कुलाधिपति पदक और 47 कुलपति पदक शामिल हैं। इस बार विश्वविद्यालय ने मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी चिदानंद सरस्वती, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ और मऊ जिलों के 468 से अधिक महाविद्यालयों से संबद्ध हैं, जिसमें 14 अनुदानित गैर-सरकारी, 4 सरकारी, और 450 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शामिल हैं। यह विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोत्तर, और शोध स्तर की शिक्षा प्रदान करता है, जो पूर्वांचल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा दे रहा है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि यह समारोह हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण का उत्सव है। ये पदक पूर्वांचल की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अंजनी मिश्रा ने कहा कि ये पदक छात्रों की मेहनत का फल हैं और हमें गर्व है कि हमारा विश्वविद्यालय पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है। इस वर्ष कुल 64 पदक वितरित किए जाएंगे, जो पिछले वर्ष 2024 के पहले दीक्षांत समारोह में वितरित 83 पदकों से कम हैं। यह कमी विश्वविद्यालय की सख्त चयन प्रक्रिया और गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने को दर्शाती है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में चयनितों को 3 अक्तूबर तक पंजीयन करवाना अनिवार्य
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अंजनी मिश्रा ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबंध अपने समस्त मऊ और आजमगढ़ के सभी चयनित छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए 3 अक्तूबर को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवन में पंजीकरण करने के लिए उपस्थित रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें