फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन महासम्मेलन संविधान की सुरक्षा की भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां। क्षेत्र के रस्तीपुर ग्राम सभा के खेल मैदान में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा सेवा समिति की ओर से बोधिसत्व गुरु रविदास जयंती समारोह एवं बहुजन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रो. इंदु चौधरी और विशिष्ट अतिथि सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, रागिनी सिंह, लालसा राम, अरविंद यादव ने बोधिसत्व गुरु रविदास, डॉ. भीमराव आंबेडकर, गौतम बुद्ध के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इंदु चौधरी ने मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि जब तक संविधान सुरक्षित है तब तक हम सुरक्षित हैं। संविधान की सुरक्षा के लिए हम सभी लोगों को एक साथ मिलकर रक्षा करने की जरूरत है। वोट के ही माध्यम है उसको सुरक्षित रख सकते हैं। जिस इंसान के पास अच्छी शिक्षा होती है वही विद्वान होता है। मांग की कि बैलेट पेपर से वोटिंग कराई जाए। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी लागू करके सभी को बेरोजगारी से जलने पर मजबूर कर दिया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कमला प्रसाद यादव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री और मुकेश अंबानी का बेटा मारा जाता तो कुछ और ही बात होती। अध्यक्षता पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव और संचालन विनोद दुखियारा ने किया। योगेंद्र साहनी, श्यामा यादव, कमलजीत कौर, संदीप, संतोष, राजाराम, साहिल, जयपाल, मुद्रिका, शायद, अंबर, जाफर, किशोर कुमार, भीम, सूरज आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरानपांच महिलाओं ने हिंदू बौद्ध धर्म को स्वीकार किया। 100 विधवा महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें