फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक को मिली क्राइम की कमान 19-22-33

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। व्यवस्थाओं में सुधार के क्रम में एसपी ट्रैफिक को अब से क्राइम की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रानी की सराय थाना परिसर में तैयार नया भवन इनका नया ठिकाना होगा। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सीओ सदर का भी दफ्तर रानी की सराय थाना परिसर में ही बना दिया गया है। जल्द ही यहां से दोनों अधिकारी और क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मी कामकाज शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में प्रदेश सरकार ने पुलिस एसओजी भंग करते हुए अलग से क्राइम ब्रांच का गठन किया। क्राइम ब्रांच में स्वाट टीम, साइबर अपराध के लिए साइबर सेल, आर्थिक अपराधों के लिए आर्थिक अपराध सेल को शामिल कर दिया गया। अलग से बनाए गए क्राइम ब्रांच की कमान सीओ सिटी को बना दिया गया। लेकिन इसका उपयोग नहीं हो पा रहा था। अब एसपी बबलू कुमार ने क्राइम ब्रांच का प्रभारी एसपी ट्रैफिक मो. तारिक को बनाया है। साथ ही रानी की सराय थाना परिसर में बने नए भवन में क्राइम ब्रांच को शिफ्ट कराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सीओ सदर अब तक जिला मुख्यालय पर एसपी दफ्तर में ही बैठते थे। सीओ के जिला मुख्यालय पर बैठने की वजह से इस सर्किल के थानों गंभीरपुर, निजामाबाद की गतिविधियों पर नजर रखने में जहां दिक्कत होती थी, वहीं क्षेत्र के लोगों को भी सीओ दफ्तर आने में परेसानी उठानी पड़ती थी। क्षेत्रवालों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एसपी ने सीओ सदर का दफ्तर भी रानी की सराय थाना परिसर में बने नए भवन में शिफ्ट करा दिया।
रानी की सराय थाना परिसर में तैयार हुए क्राइम ब्रांच के इस नए भवन में जल्द ही प्रवेश करने के साथ-साथ जहां क्राइम ब्रांच में स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं कई तरह के नए वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। एसपी के मुताबिक क्राइम ब्रांच के पास चार बाइकें मौजूद हैं। जबकि चार और नई बाइकें दी जाएगी। ताकि आसपास के छोटे कामों को आसानी से निपटाया जा सके। इन चार बाइकों को अलावा चार और बाइक, एक लग्जरी कार उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि स्वांट टीम के पास मौजूद दो वाहनों सहित तीन वाहन पहले से ही मौजूद हैं।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक को क्राइम ब्रांच की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो जल्द ही क्राइम ब्रांच के नए भवन में बैठकर कामकाज निपटाएंगे। इसी भवन में सीओ सदर का भी दफ्तर होगा। सीओ के यहां बैठने से उन्हें और क्षेत्र के लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी। क्राइम ब्रांच भी मजबूती से अपना काम करेगा।
विज्ञापन

- बबलू कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें