फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल को जल्द ओडीएफ कराना होगी प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नवागत मंडलायुक्त जगतराज ने मंगलवार की देर शाम कमिश्नरी कार्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण कर लिया। बुधवार को कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बतायी। कहा कि मंडल को ओडीएफ कराना और लंबित राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। मंडलायुक्त आजमगढ़ के पद पर स्थानांतरण के पूर्व वे संस्कृति विभाग के सचिव थे। इसके पूर्व मेरठ, अमेठी, बिजनौर के जिलाधिकारी रह चुके है। बिजनौर के नगर निकाय को ओडीएफ कराने में इन्होंने महती भूमिका अदा की थी, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने इन्हें सम्मानित भी किया। मूलरूप से चित्रकुट जिले के रहने वाले जगतराज 1983 बैच के पीसीएस है और 2001 में आईएएस बने। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का पूरा प्रयास होगा। जन समस्याओं के निरस्तारण में हीलाहवाली करने वाले अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई की जायेगी। ओडीएफ के मामले में मंडल अत्यंत खराब स्थिति में है, इसके लिए पहले इसी पर लग कर काम कराया जायेगा ताकि मंडल पूरी तरह से ओडीएफ कराया जा सके। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, लंबित राजस्व वादों के निस्तारण को भी उन्होंने अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। आयुक्त ने बुधवार को सभागार में अधिकारियों के साथ परिचय बैठक भी किया जिसमें शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं के क्रियान्वयन पर उन्होंने जोर दिया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। मंडल की रैकिंग में सुधार के लिए कड़े कदम उठाये जाने की बात कही।
विज्ञापन


हर पटल पर नाम पट्टिका न होने पर जतायी नाराजगी
आजमगढ़। नवागत मंडलायुक्त जगतराज ने बुधवार को कार्यालय पहुंचने पर सबसे पहले पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई पटलों पर नाम पट्टिका न लगी होने पर उन्होंने नाराजगी जतायी और तत्काल नाम पट्टिका लगवाये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। कार्यालय के पटलों के निरीक्षण के दौरान आयुक्त जब संयुक्त कार्यालय में पहुंचे तो एलबीए और शिकायत पटल पर नाम पट्टिका नहीं लगी मिली। रिकार्ड रूम में पहुंचने पर उन्होंने फाइलों पर धूल देखा, जिस पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का मातहतों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन एवं सहायक आयुक्त खाद्य के कार्यालय तथा मंडलीय अभियोजना कार्यालय में साफ सफाई का अभाव मिला। नवागत मंडलायुक्त के निरीक्षण के दौरान सभी पटलों के कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। इस दौरान अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें