आजमगढ़। जिले में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर विश्वविद्यालय अभियान समिति ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अभियान की महिला संयोजक डॉ. वंदना द्विवेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर हम सभी पीएम से काफी उम्मीद लगा रखे है। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के पश्चात संगठन के लोग एडीएम वित्त राजस्व वीके गुप्ता से मिले और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। इस दौरान डॉ. वेद प्रकाश उपाध्याय, डॉ. रविंद्र नाथ राय, संदीप कुमार, बालमुकुंद सिंह, तरुण यादव, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. प्रवेश सिंह, विजय सिंह, डॉ. सूजत भूषण, विजेंद्र सिंह, राकेश गांधी, काशिफ शाहिद, शिवबोधन उपाध्याय, संजय निषाद, लालजीत यादव, शौर्य सिंह, शारिक खान, अनिता द्विवेदी, सौरभ सिंह, राहुल, डॉ. पूनम तिवारी आदि मौजूद रहे।