फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के सदस्य पद पर चुनाव के आसार खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला योजना समिति के दो सदस्य पद के लिए मंगलवार को हुए नामांकन के बाद शनिवार को नामांकन वापसी का कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान सदस्य पद के एक प्रत्याशी रवि प्रकाश यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके कारण दोनों सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के दो सदस्य पदों में एक पद महिला सामान्य वर्ग और एक पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। जिसमें एक पद के लिए एक ही महिला उम्मीदवार रीना पत्नी ओमप्रकाश ने नामांकन किया। जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो गया था। लेकिन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पद पर रविप्रकाश और प्रेमचंद यादव के नामांकन करने से मतदान के आसार बढ़ गए थे। लेकिन शनिवार को हुई नामांकन वापसी में रवि प्रकाश यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके कारण प्रेमचंद यादव का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। नामांकन वापसी को लेकर नेहरू हाल परिसर में सुबह से ही गहमागहमी थी। चुनाव की संभावना को देखते हुए सभी की निगाहें इस पर लगी हुई थी। लेकिन जैसे ही रवि ने अपना नामांकन वापस लिया सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें