फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर से मार्टीगंज स्थानांतरित होने लगीं पांच वर्ष से पुरानी फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां/फूलपुर। अधिवक्ताओं की लगातार हड़ताल से पांच साल से पुराने राजस्व वादों को निस्तारण नहीं हो पाने से पूर्व जिलाधिकारी सीबी सिंह ने फूलपुर की फाइलों को मार्टीनगंज स्थानांतरिक करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को एसडीएम न्यायलय में पांच वर्षों से अधिक पुराने मुकदमों की फा इले मार्टीनगंज भेजने की प्रकिया शुरू कर दी गई। पहले दिन सौ मुकदमों फाइलें भेजी गई हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी न्यायलय में कुल 844 मुकदमें विचाराधीन हैं। इसमें 584 मुकदमे पांच वर्ष से अधिक पुराने हैं। कुछ मुकदमें वर्ष 1986 से चल रहे हैं। राजस्व परिषद ने पांच साल से ज्यादा पुराने मामले पेंडिंग रहने पर पूर्व डीएम सीबी सिंह के साथ ही पूर्व कमिश्नर के रविंद्र नायक को फटकार लगाई थी। इसके बाद कई न्यायालयों में ऐसे मुकदमों का निस्तारण तेजी से शुरू कर दिया गया। लेकिन फूलपुर में दो माह से अधिक समय से अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहने से मुकदमों की सुनवाई प्रभावित हो रही थी। अधिवक्ता अन्य न्यायालयों में तो कार्य कर रहे हैं, लेकिन एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी है। मामला सुलझाने के लिए काफी प्रयास हुआ, लेकिन ये परवान नहीं चढ़ा। इसके देखते हुए पूर्व डीएम सीबी सिंह ने फूलपुर की फाइलों को मार्टीनगंज स्थानांतरिक करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस बीच राजस्व परिषद ने 31 मार्च तक विचाराधीन मुकदमों को निस्तारित कर सूची मांग ली। इसे देखते हुए उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सिह ने फाइलों को मार्टीनगंज भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के कारण वादकारियों के हित को देखते हुए ये कार्रवाई की जा रही है। यदि मेरी तरफ से अधिवक्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो खेद प्रकट करने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें