मेंहनगर। मेंहनगर विकास खंड के शिक्षा प्रेरकों की बैठक शुक्रवार को खंड शिक्षा कार्यालय परिसर में हुई। जिसमें प्रेरकों ने बकाया मानदेय न मिलने पर कार्य बहिष्कार करने का एलान किया।
सत्येंद्र सिंह ने कहा कि वर्षों से बकाया मानदेय के कारण शिक्षा प्रेरक भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। शासन द्वारा विभिन्न कार्यों में हमारा प्रयोग किया जाता है। अपने कर्तव्यों एवं दायित्व का निर्वहन हम हमेशा अग्रणी होकर करते हैं। चाहे साक्षरता मिशन की बात हो या सरकार द्वारा दिया गया अन्य कार्य। बावजूद इसके हमारा वर्षों का मानदेय बकाया है। अपनी चार सूत्रीय मांगों 25 मार्च से पहले बकाया का भुगतान, एक जनवरी से 31 मार्च 2018 तक सभी का हस्ताक्षर कराने, शासन द्वारा स्वीकृत फर्नीचर आदि के लिए धन ग्राम लोक शिक्षा समिति को सौंपा जाए। साथ ही 31 मार्च 2017 से मार्च 2018 के लिए नवीनीकरण कराया जाए और यदि 25 मार्च से पहले हमारी मांगें नहीं मानी गई तो 25 मार्च को आयोजित साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर संदीप यादव, राजमणि यादव, अंबिका कुमारी, माया कुमारी, शिवधनी, शोभा सिंह, सोनी यादव, बिदू, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो