फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुहिक विवाह के लिए अब तक 55 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार क्षेत्र के रोहुवार स्थित कृष्णा पटेल महाविद्यालय में चार मार्च को आयोजित दहेज रहित सामूहिक विवाह की तैयारी इन दिनों जोरों पर है। इस विवाह समारोह के लिए अब तक 55 जोड़ों का रजिस्टे्शन हो चुका है, जिसमें तीन मुस्लिम जोड़े भी शामिल हैं। समारोह में शामिल होने वाले जोड़ों की संख्या बढ़ाने के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी दिन-रात जुटे हैं। इसके साथ ही नव दंपतियों को सरकार की तरफ से भी 10 हजार रुपये मूल्य के उपहार भेंट किए जाएंगे।
विज्ञापन

आयोजक रामसकल पटेल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी अंतिम दौर में है। अब तक रजिस्टर्ड हो चुके जोड़ों की संख्या 55 तक पहुंच गई है, जिसे और बढ़ाने के लिए जिले के साथ ही आसपास के जनपदों में भी संपर्क किया जा रहा है। अब तक पंजीकृत हुए जोड़ों में जिले के साथ ही मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया के साथ ही दिल्ली के भी कुछ जोड़े शामिल हैं। इतना ही नहीं इस बार के दहेज रहित विवाह में तीन मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति की तरफ से भी सभी जोड़े के लिए तमाम तैयारी की गई है। दहेज रहित विवाह के लिए पंजीकरण का कार्य अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें