फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर से ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजने लगे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महाशिवरात्रि को लेकर बुधवार को सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा हुआ था। लोगों ने भगवान आशुतोष को बेल पत्र, भांग, धतूरा आदि चढ़ाकर जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके द्वारा हर-हर महादेव के लगाए जा रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। नगर से सटे भंवरनाथ मंदिर में श्रद्घालुओं ने बाबा का जलाभिषेक करने के साथ ही भक्तिगीतों के सागर में गोता लगाया। मंदिर परिसर में पूरे दिन चले भंडारे में हजारों श्रद्घालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर के प्रसिद्ध भंवरनाथ मंदिर में भोर से ही बाबा के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। मंदिर परिसर में लोगों की सुविधा के लिए प्रबंध समिति के ओर से कर्मचारियों की तैनाती की गई। जो गर्भगृह में ज्यादा भीड़ होने पर लोगों के अंदर प्रवेश को रोक रहे थे। पुलिस के जवान भी लोगों की सुरक्षा को लेकर काफी मुस्तैद नजर आए। हर कोई बाबा को अपने-अपने तरीके से रिझाने में जुटा हुआ था। कोई बाबा को दूध तो कोई जल चढ़ा कर सुख समृद्घि की कामना करता नजर आया। मंदिर परिसर की ओर जाने वाले मार्ग पर भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया था। पायलट वर्कशाप से आगे किसी भी चार पहिया वाहन को आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई। यहां चार पहिया वाहनों को देवपार गांव से होते हुए भवरनाथ जुनेदगंज मार्ग पर निकाला जा रहा था। मंदिर परिसर के चारों ओर मेले जैसा माहौल था। बाबा का जलाभिषेक करने के बाद लोगों ने मेले में जमकर खरीददारी की।

बाबा के भजनों से गूंज रहा था मंदिर परिसर
आजमगढ़। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के प्रसिद्घ भवरनाथ मंदिर परिसर में पूजा समिति की ओर से जागरण और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूूरे दिन चले इस कार्यक्रम में ब्लू नाइट आर्केस्ट्रा के गायक कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से बाबा को याद किया। इस दौरान मंदिर परिसर में आए शिवभक्त भक्ति सागर में गोते लगाते रहे। इस दौरान वहां पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। जिसमें हजारों लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें