फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरकों ने डीएम को सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को भारत मिशन के अंतर्गत कार्यरत सभी शिक्षा प्रेरकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने कहा कि विगत सितंबर माह से ही मानदेय भुगतान की राशि खाते में आकर पड़ी हुई है, लेकिन मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। चार माह हो जाने के कारण शिक्षा प्रेरक भूखमरी के कगार पर है। उन्होंने कहा कि अभी तक 25 माह का बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा कार्य योजना का विस्तार नौ माह के लिए किया जा चुका है। लेकिन जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित नहीं किया गया है। पल्हनी विकास खंड अधिकारी भी योजना वृद्धि के अग्रसारण में हिलाहवाली कर रहे है। इस मौके पर इंद्रेश कुमार, सिकंदर कन्नोजिया, प्रशांत यादव, कंचन, मनशीला, सुषमा, इंद्रकला, अनीता राय आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें