फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएएनएल कर्मियों ने किया हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन और बीएसएनएल के समस्त एसोसिएशन एवं अन्य यूनियन संगठनों ने सामूहिक रूप से मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तीन सूत्री मांगों को लेकर सीडाट कार्यालय में दो दिवसीय हड़ताल की।
विज्ञापन

बीएसएनएलईयू के सचिव आनंद कुमार सिंह ने एक जनवरी 2017 से वेतन पुर्नरीक्षण15 प्रतिशत फीटमेंट के साथ किए जाने, सहायक टॉवर कंपनी पर रोक लगाए जाने और दूसरे वेतन पुर्नरीक्षण के समय लंबित मुद्दों का समाधान शीघ्र किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी। एनएफटीई के जिला सचिव हरिदरश राय ने कहा कि वेतन संशोधन में देरी से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस मौके पर आरपी मौर्य, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद मौर्य, रामफेर,आरएस राम, राजेश सोनकर सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद यादव ने कहा कि ठेका श्रमिकों को श्रम नियमों के अनुसार कोई सुविधा न देकर बीएसएनएल के अधिकारी श्रम नियमों का उलंघन करते हुए बंधुआ मजदूरों की तरह शोषण करते है। जिसमें श्रमिकों को श्रम नियम के तहत सुविधाए नहीं दी जा रही है। इस मौके पर कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के जिला सचिव विनय कुमार सिंह, राम करन यादव, मनोज, अशोक, राजा राम, रमेश, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें