फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन दिखी नामांकन की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी ताकत का एहसास कराते हुए गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर नामांकन किया। प्रत्याशियों के जुलूस के चलते नगर क्षेत्र में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। अंतिम दिन नामांकन की स्थिति पर गौर करें तो अध्यक्ष पद के लिए 49 और सदस्य पद के लिए कुल 159 नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन

विगत आठ दिनों से चल रहे नामांकन का कार्य सकुशल संपन्न हो गया। नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों द्वारा जमकर नामांकन किया गया। हालांकि कंट्रोल रूम द्वारा अब तक हुए नामांकन का पूरा ब्यौरा तो नहीं दिया जा सका लेकिन अंतिम दिन कुल 208 नामांकन दाखिल हुए हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर 49 और सदस्य पद पर 159 नामांकन दाखिल हुए। आजमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन 11 और मुबारकपुर नगरपालिका के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए। वहीं नगर पंचायतों की स्थिति देखें तो मेंहनगर में तीन, फूलपुर में चार, माहुल में छह, अजमतगढ़ में एक, जीयनपुर में पांच, महराजगंज में एक, बिलरियागंज में तीन, लालगंज में दो, अतरौलिया में तीन, निजामाबाद में तीन और सरायमीर में तीन नामांकन दाखिल हुए।
नगरपालिका और नंगर पंचायतों के वार्ड सदस्य पदों के लिए अंतिम दिन हुए नामांकन की स्थिति देखें तो आजमगढ़ नपा के लिए 53, मुबारकपुर नपा के लिए 23, नगर पंचायत बिलरियागंज के लिए दो, महराजगंज में एक, अजमतगढ़ में 12, जीयनपुर में 17, फूलपुर में 13, माहुल में सात, निजामाबाद में पांच, सरायमीर में 12, अतरौलिया में दो, कटघर लालगंज में आठ और मेंहनगर में चार नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन

नगर पालिका आजमगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन अभिषेक जायसवाल दीनू, सपा से पद्माकर लाल वर्मा उर्फ घुट्टूर सेठ, बसपा से सुधीर सिंह उर्फ पपलू सिंह, अजय कुमार गौतम, भाजपा से अजय सिंह, कांग्रेस से रमेश चंद्र शर्मा, कुंवर परीक्षित सिंह, सुजीत भूषण, आफताब, शीला श्रीवास्तव और मुहम्मद अफजल ने नामांकन किया। मुबारकपुर नपा से अध्यक्ष पद के लिए सपा की करीमुन्निशा, भाजपा से पूनम और कांग्रेस से शाहिना ने नामांकन दाखिल किया।
वहीं नगरपंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए मेंहनगर से रणजीत सिंह, भाजपा से रणवीर सिंह और अतुल सिंह, फूलपुर नगरपंचायत से सुरेश मौर्य, गुलइची देवी, रजनीश प्रजापति और मोती लाल सेठ, माहुल नगर पंचायत से ओमप्रकाश, सूबेदार, हरिश्चंद्र, भाजपा से सत्यभामा यादव, बसपा से शौकत अली और कांग्रेस से अबूशाद, अजमतगढृ नगर पंचायत से राधेश्याम कन्नौजिया, जीयनपुर नगर पंचायत से नंदलाल यादव, आनंद प्रकाश तिवारी, कांग्रेस से शरद चंद्र मिश्रा, मुन्ना, और भाजपा से तारा चंद्र जायसवाल, महराजगंज नगर पंचायत से कांग्रेस से अमरनाथ विश्वकर्मा, बिलरियागंज से कांग्रेस के शमीम, सपा के आरिफ और माज, लालगंज नगर पंचायत से बसपा के गुलाब कन्नौजिया और उमाशंकर, अतरौलिया नगर पंचायत से बसपा के रामचंद्र जायसवाल, कांग्रेस के राधे निषाद और विजय, निजामाबाद से भाजपा से साधना, प्रेमा और कुसुम, सरायमीर नगर पंचायत से भाजपा की प्रभा, कांग्रेस की कमर आएशा और दिलबरी ने नामांकन किया।

व्हील चेयर पर बैठ नामांकन करने पहुंची शीला
आजमगढ़। जहां सारे प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ हाथ जोड़े हुए नामांकन करने पहुंच रहे थे। वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष और बसपा की बागी शीला श्रीवास्तव पैर में प्लास्टर लगाए व्हील चेयर पर बैठकर नामांकन करने के लिए पहुंची। सबके बीच उनका इस तरह से नामांकन करने पहुुंचना चर्चा का केंद्र बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें