फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में हैं 18 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 18 राजनीतिक पार्टियों को मान्यता प्राप्त दल माना है। इन पार्टियों द्वारा घोषित प्रत्याशी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

जिसके तहत नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिह्न घड़ी, बहुजन समाज पार्टी का हाथी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बाल और हंसिया, भाजपा कमल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हाथ, जनता दल यूनाइटेड तीर, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) सितारों सहित झंडा, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) हथौड़ा, हंसिया और सितारा, समता पार्टी मशाल, समाजवादी पार्टी साइकिल, शिवसेना धनुष वाण, राष्ट्रीय लोकदल हस्त चालित पंप, राष्ट्रीय जनता दल हरिकेन लैंप, लोक जनशक्ति पार्टी बंगला, जनता दल (सेक्युलर) सिर पर धान रखे महिला किसान, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक शेर, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पतंग और आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी झाडू चुनाव निशान पर चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें