अंबारी । माहुल स्थित कालीचौरा मंदिर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के फूलपुर पवई विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें पार्टी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान पवई मंडल के कार्यकर्ताओं ने पवई थानाध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह ने कहा की पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर पार्टी द्वारा स्वच्छ यूपी, स्वस्थ यूपी के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा। इसके परिपेक्ष में फूलपूर विधानसभा के सुम्हाडीह में 20 अगस्त को, फूलपूर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर 21 अगस्त, माहुल काली चौरा मंदिर पर 22 अगस्त को पवई प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर 23 अगस्त को, फूलपूर के राधा कृष्ण मंदिर पर 24 अगस्त को व माहुल प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर 25 अगस्त को पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी साफ-सफाई का कार्य करेंगे। इस अवसर पर नगर के प्रभारी धरणीधर पांडेय, संजय मोदनवाल, रानू प्रताप राणा आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष माहूल दिलीप सिंह और संचालन राहुल सिंह यादव राही ने किया।