फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पांच महीने से नहीं बन रहा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज (आजमगढ़)। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर महीने करोड़ों रूपये का बजट देती है। लेकिन जहानागंज विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बबुरा में पिछले पांच महीने से बच्चों को भोजन नहीं मिला है। वहीं विद्यालय में कार्यरत स्टाफ को भी दो माह से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

जहानागंज विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बबुरा पर बच्चे एक अप्रैल से भोजन नहीं पा रहे है। जबकि यहां स्टाफ चार हैं और चारो स्टाफ का दो माह से वेतन भी रूका है। 31मार्च 2017 को विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमप्रकाश पांडेय सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद यहां का चार्ज चार स्टाप में से किसी ने नहीं लिया। जिसके कारण विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी क्षमाशंकर पांडेय ने बताया कि मैं अभी जल्द ब्लाक में आया हूं और वहां के स्टाप का वेतन भी रूका है। मैं इस गांव के प्रधान और प्राथमिक के हेडमास्टर से बात कर रहा हूं जल्द ही बच्चे भोजन पाएंगे। सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय का अभी अदेय प्रमाण पत्र भी नहीं मिला है जिसके कारण उनकी पेंशन भी रूकी हुई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मैं एक दो दिन में खुद उस विद्यालय पर जाऊंगा और सबसे बात करके चार्ज दिलाने का काम करूंगा ताकि आगे व्यवस्था सुचारू रूप से चले और अध्यापक को अदेय मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें