आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस जन आंदोलन के प्रदेश सह प्रभारी रामअवध यादव के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। प्रदेश के राज्यपाल को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस जन आंदोलन के प्रदेश सह प्रभारी रामअवध यादव ने मांग करते हुए कहा कि गोरखपुर बीआरडी कालेज में मृतक बच्चों के परिजनों को 25-25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाए। राजबब्बर के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होती है तो वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे।