लालगंज। कस्बा लालगंज के सिनेमाहाल तिराहे के समीप एक संस्था की ओर से गुरुवार को नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के प्रोफेसर वीदू खरे के मार्ग निर्देशन में मदनमोहन आर्य ने बच्चों को एक्टिंग के गुर सिखाए।
संयोजक विनोद मौर्य ने बताया कि नाट्य कार्यशाला में मेहमान कलाकार सत्य प्रकाश सिंह का सहयोग सराहनीय रहा। जिन्होंने बच्चों को बताया कि जिस प्रकार गांव में रामलीला खेली जाती है। रामलीला की एक विधा है लेकिन रंगमंच मंच का समृद्धि किस्मत है। हमारे जीवन में हम कैसे रहते हैं, बोलते हैं वह रंगमंच की विधा से सराबोर है। यह कार्यशाला 5 अगस्त से चलाया जा रहा है जो कि 25 अगस्त तक चलेगा। इस कार्यशाला में गोरखपुर, सीवान, लखनऊ, दिल्ली, जौनपुर आदि स्थानों से बच्चे शामिल है। जो नाट्य कार्यशाला में अभिनय के गुर सीख रहे हैं। इस अवसर पर विनोद मौर्य, सौरभ गुप्ता, अमित कुमार माली, भानू यादव, सुनील मौर्या, विकास मौर्य, योगेंद्र मौर्य, अखिलेश यादव, चंद्रसेन मौर्या आदि उपस्थित रहे।