फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की नजर में अब तक जहरीली शराब से सिर्फ 12 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में जहरीली शराब से ह़ुई 23 की मौतों के बाद प्रशासन ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता के दौरान प्रशासन ने जहरीली शराब से 12 मौतें होने की बात स्वीकार की लेकिन अन्य मौतों को मानने से प्रशासन ने इंकार किया। प्रशासन का कहना है कि जिनका पोस्टमार्टम नहीं हुआ उनकी मौत को शराब से हुई या किसी और वजह से यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जो भी संदिग्ध जिला अस्पताल पहुंच रहा है उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया जा रहा है। बताया कि जिला अस्पताल में अब तक 12 पोस्टमार्टम हुए हैं। जिनकी शराब से मौत होने की पुष्टि हुई है। लेकिन अन्य जो मौतें हुई हैं उनके बारे कहना मुश्किल है क्योंकि उनका पोस्टमार्टम नहीं हुआ। घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पीड़ित परिवारों को कृषक दुर्घटना बीमा, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि जिला अस्पताल में अब तक तीन दिनों में 21 लोग भर्ती हुए हैं। सात जुलाई को 12, आठ जुलाई को आठ और नौ जुलाई को एक। इनमें सात जुलाई की रात को ही चार की मौत हो गई। 15 संदिग्ध मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दो मरीज जिला अस्पताल से ही भाग गए। दो दिनों में कुल 20 पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में ह़ुए, जिसमें से 12 की शराब से मौत होने की पुष्टि हुई। वहीं वाराणसी में जो लोग भर्ती हैं उनमें से किसी के भी मरने की सूचना नहीं है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने घटना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब यह घटना सामने आई तो जांच के दौरान रामचिरत्तर के घर से आधे गैलेन स्प्रिट पाई गई थी। जांच के दौरान उसमें 88 प्रतिशत अल्कोहल पाया गया। जिससे यह साबित होता है कि रामचरित्तर अवैध शराब का कारोबारी था। रामचरित्तर की शराब पीने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तो परिवार के लोगों ने स्वाभाविक मौत होने की बात कहते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। रामचरित्तर के अंति संस्कार में शामिल होने पहुंचे लोगों ने भी उसी शराब का सेवन किया था जिसे पीने से रामचरित्तर की मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस और आबकारी विभाग की अब तक कार्रवाई में 1100 लीटर स्प्रिट, पाऊचिंग मशीन, लहन आदि बरामद हुआ है। वहीं मुबारकपुर के कुकरसंडा गांव निवासी मुन्ना राजभर को भी गिरफ्तार किया गया है। जो अवैध शराब का बड़ा कारोबारी है। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि एक हफ्ते के अंदर जिले में कहीं भी अवैध शराब का कारोबार नहीं होने पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें