फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच हुआ मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दी आजमगढ़ मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी का चुनाव रविवार को शिब्ली नेेशनल महाविद्यालय के सभागार में निर्वाचन अधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीवाकर सिंह और एआर कोआपरेटिव इंद्रभान सिंह की देखरेख में गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 572 मतों में 444 मत पड़े। शाम पांच बजे से मतों की गिनती शुरू हुई।
झमाझम बारिश के बीच शिब्ली नेशनल महाविद्यालय को संचालित करने वाली संस्था दीआजमगढ़ मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी का चुनाव सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान करने वाले सदस्यों का महाविद्यालय में आने का तांता लगा रहा। शाम चार बजे चुनाव समाप्त हुआ। इस चुनाव में मैदान में अबु सालेह गुट से 18 और रिजवान फारुकी गुट से 18 सदस्य रहे। इस प्रकार चुनाव मैदान में कुल 36 लोग रहे। कुल 572 मतों में शाम चार बजे चुनाव समाप्ति तक कुल 444 मत पड़े। पांच बजे शाम को मतों की गिनती शुरू हुई। सोमवार को मालूम पड़ेगा कि किस गुट की विजय हुई।
विज्ञापन

.
सदस्यों को खरीदे जाने की रही चर्चा
आजमगढ़ (ब्यूरो)शिब्ली नेशनल महाविद्यालय में रविवार को दी आजमगढ़ मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी के चुनाव में अबु सालेह और रिजवान फारुकी गुट चुनाव मैदान में था। सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक चले चुनाव में मतदान करने वालों के बीच सदस्यों को खरीदे जाने की चर्चा जोरों पर रही। यह कहते सुना जा रहा था कि धन के आगे लोग पाला बदलने में परहेज नहीं कर रहे है।
विज्ञापन


आखिरी समय में उलझ पड़े दोनों गुट
आजमगढ़ (ब्यूरो)। चुनाव के अंतिम समय में एक सदस्य के पास वोटर आईडी नहीं होने पर अबु सालेह और रिजवान फारुकी गुट के लोग आपस में उलझ पड़े। जिसके कारण पहाड़पुर चौकी इंचार्ज वाहिद खान को पुलिस फोर्स के साथ मतदान स्थल तक जाना पड़ा। पुलिस ने वोट दे चुके लोगों को कॉलेज कैंपस से बाहर निकाला। बाद में दोनों गुटों की सहमति से उक्त सदस्य ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें