फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर जीयनपुर में पैदल चलना भी दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर बाजार से होकर गुजरे नेशनल हाइवे की हालत इतनी जर्जर है कि वर्तमान में इस पर पैदल चला भी दूभर है। सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढ़ों के कारण आए दिन कोई न कोई वाहन खराब होता है। जिसके कारण अक्सर पूरा बाजार जाम की समस्या से जूझता रहता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही 15 जून तक सभी सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने का निर्देश दिया हो। लेकिन सगड़ी तहसील के नगरपंचायत जीयनपुर में अभी तक इस पर कोई अमल नहीं हो रहा है। जबकि मुबारकपुर मोड़ से लेकर केंद्रीय विद्यालय के पास तक मार्ग की हालत इतनी जर्जर है कि इस पर पैदल चलना भी दूभर हो गया। आए दिन कोई न वाहन बड़े-बड़े गड्ढों के कारण खराब होता है। जिससे आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर जाम काफी समय तक जाम लगा रहता है। इन गड्ढों के कारण आए दिन कोई न कोई द़ुर्घटना होती रहती है। विगत दो दिनों से हो रही हल्की बारिश में पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। जिसके कारण दो पहिया वाहन चालक गिर रहे हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने कस्बे में सड़क के मरम्मत की मांग की लेकिन आज तक उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। वहीं मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी अभी कस्बे के गड्ढों को भरने की कवायद शुरू नहीं की जा सकी है।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजय सिंह गोरे ने बताया अंडर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इसलिए इसकी जिम्मेदारी हम लोगों की नहीं है। साथ ही कंस्ट्रक्शन कंपनी को जितना पैसा मिला उससे अधिक काम उसके द्वारा करा दिया गया है। अर्भी औ पैसा नहीं मिला है। इस मार्ग के लिए भी मैंने पैसे की मांग की थी लेकिन पैसा नहीं मिल पाया है। इसके बावजूद भी मैंने अपने स्तर से बनकट के पास गढ्ढा भरवाने का काम शुरू कर दिया है। बरसात से पहले जीयनपुर में भी टुकड़े डालकर गढ्ढ़ा भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें