फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले आधा दर्जन नये मरीज, बढ़ी दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। कस्बे में फैले पीलिया के प्रकोप पर अब तक नियंत्रण नहीं हो सका है। गुरुवार को दर्जन भर लोगों की जांच में आधा दजर्न नये मरीज मिलने से एक बार फिर कस्बे के लोगों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य महकमा के साथ ही नपा प्रशासन की सक्रियता भी पीलिया पर नियंत्रण पाने में सफल होती नहीं दिखायी दे रही है।
विज्ञापन

छह माह के अंदर दूसरी बार मुबारकपुर कस्बे में पीलिया ने दस्तक दी है। इस बार भी एक पखवारे से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन प्रतिदिन नये मरीज सामने आ रहे है। नये मरीजों के मिलने पर अब तक ब्रेक न लगने से कस्बे में दहशत का माहौल है। गुरुवार को सीएचसी पर दर्जन भर लोगों की जांच हुई, जिसमें पांच नये मरीज सामने आये। नये मरीजों में शामिल अलीनगर मुहल्ला निवासी 17 वर्षीय अहमद रजा पुत्र अब्दुल सदफ, 25 वर्षीया शबनम पत्नी मो. यासिर, 20 वर्षीया तरन्नुम पुत्री उस्मान अली की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। वहीं दो अन्य मरीज को दवा व जरूरी सलाह देकर घर भेज दिया। इसके साथ ही एक नया मरीज प्राइवेट अस्पताल पर भी चिन्हित हुआ है और उसका वहीं इलाज भी चल रहा है।
सफाई व शुद्ध पेयजल के लिए नपा ने कसी कमर
मुबारकपुर। पीलिया संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर नपा प्रशासन पूरी तरह से हांफ रहा है। ईओ राजपति अविचल ने कस्बे में ही डेर डाल लिया है और लगातार सफाई व्यवस्था के साथ ही शुद्ध पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखे हुए है। लगातार दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। इतना ही नहीं लापरवाह कर्मचारियों की ईओ ने नकेल कस दी है। ईओ द्वारा लगातार चक्रमण किया जा रहा है, जिससे सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जारी है खाद्य विभाग की छापेमारी
मुबारकपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम भी कस्बे में लगातार छापेमारी की कार्रवाई में जुटी हुई है ताकि कस्बे में मिलावटी व खुले में खाद्य पदार्थो की बिक्री पर लगाम लग सके। गुरुवार को भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में टीम ने कस्बे में जगह-जगह छापेमारी की कार्रवाई किया। इस दौरान रोडवेज स्थित मिठाई की दुकान से खोया, राधेश्याम की दुकान से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। कई दुकानदार को अपनी दुकाने बंद कर फरार हो गये। टीम में संजय सिंह, प्रेमचंद, राकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें