फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 5947 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए शनिवार को होने वाले मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य पूरा हो गया। यह पार्टियां शनिवार की सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। एमएलसी चुनाव के लिए शनिवार को मतदान का कार्य होना है। जिसके लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य सकुशल संपन्न हो गया। पोलिंग पार्टियां मतपत्र आदि लेकर बूथों के लिए रवाना हो गई। इस चुनाव के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी के राकेश कुमार यादव, भाजपा से अरुण कांत यादव और तीन प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं। इस चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, विधायक, एमएलसी और सांसद इस चुनाव में मतदान करेंगे। ऐसे मतदाताओं की आजमगढ़ और मऊ मिलाकर कुल संख्या 5947 है। यह मतदाता पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें आजमगढ़ जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 4238 और मऊ जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 1709 है। मतदान के लिए आजमगढ़ में कुल 24 बूथ और मऊ जनपद में 10 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

हर बूथ पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर
आजमगढ़। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एमएलसी चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर बूथ पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और हर बूथ पर माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है। इसके साथ ही हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे के साथ एक वीडियो ग्राफर की भी तैनाती की गई है। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर बूथ पर चार मतदान कर्मियों की तैनाती गई है।
किसी को भी नहीं मिलेगा सहायक
आजमगढ़। मतदान के दौरान निरक्षर लोगों को मतदान में सहायक उपलब्ध कराए जाते हैं। लेकिन इस बार एमएलसी चुनाव के लिए किसी ने भी सहायक के लिए आवेदन नहीं किया। जिसके कारण किसी को भी प्रशासन की ओर से सहायक उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन

एफसीआई गोदाम बेलइसा में बना स्ट्रांग रूम
आजमगढ़। एमएलसी चुनाव के लिए मतदान का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान संपन्न होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां एफसीआई गोदाम बेलइसा पहुुंचेगी। जहां बनाए गए स्ट्रांग रूमों में मतपत्रों को सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद स्ट्रांग रूम को मतगणना के दिन ही खोला जाएगा।
सठियांव में पूरी हुई मतदान की तैयारी
अमिलो। स्थानीय निकाय आजमगढ़-मऊ विधान परिषद सदस्य का चुनाव कीसारी तैयारियां सठियांव सभागार में पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को निर्धारित समय पर सभी वोटर अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। क्षेत्र पंचायत कार्यालय सठियांव में कुल 204 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधान परिषद चुनाव के लिए मैदान में दो राजनैतिक दल और तीन निर्दलीय उम्मीदवार हैं। इनके लिए शनिवार को मतदान होगा।जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। सठियांव क्षेत्र में एक विधायक, 84 ग्राम प्रधान 114 क्षेत्र पंचायत सदस्य और पांच जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। इस चुनाव को लेकर पिछले एक माह से प्रचार प्रसार चल रहा था। अब इंतजार की घड़ी पूरी हो गई है। एडीओ पंचायत सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि 204 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें