फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साइबर ठगी के दो मामलों में 59 हजार रुपये वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की सक्रियता से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई के चलते कुल 59,820 रुपये की ठगी गई रकम वापस कराई गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पहला मामला 22 दिसंबर 2025 का है। तिरहुतीपुर सोहौली निवासी श्याम कन्हैया के साथ फोन-पे के माध्यम से 37,600 रुपये की साइबर ठगी हो गई थी। पीड़ित ने रा अगले ही दिन एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के बैंक खाते में पूरी राशि होल्ड करा दी। बाद में न्यायालय से फंड रिलीज आदेश प्राप्त होने के बाद संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी के माध्यम से पीड़ित के खाते में 37,600 रुपये वापस करा दिए गए। दूसरी घटना 8 दिसंबर 2025 की है, जिसमें नरवे निवासी अनंत कुमार सिंह के बैंक खाते से 25,000 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने 22,220 रुपये की राशि आरोपी के खाते में होल्ड करा दी। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के आदेश पर उक्त राशि भी पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें