फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मिशन शक्ति से 59 महिलाओं को मिला 4.19 लाख रुपये का भरण-पोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति 6.0 के प्रथम चरण में आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं को भरण-पोषण की धनराशि दिलाने में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एक से 31 अक्तूबर तक पुलिस की प्रभावी पैरवी से 59 मामलों में पीड़ित महिलाओं को 4,19,500 रुपये की भरण-पोषण धनराशि दिलाई गई।
विज्ञापन

वहीं, 22 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक कुल 761 मामलों में एक करोड़ 67 हजार 625 रुपये पीड़ित महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचाए जा चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी थानों में लंबित भरण-पोषण के मामलों को चिह्नित कर उनकी समीक्षा की गई। पुलिस पैरोकारों और थाना स्तर के अधिकारियों को न्यायालय में प्रत्येक मामले की प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए।
इसके तहत वर्षों से भरण-पोषण की धनराशि से वंचित महिलाओं और उनके बच्चों को राहत दिलाने के लिए प्राथमिकता से कार्रवाई की गई। भरण-पोषण की धनराशि मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रही महिलाओं और उनके बच्चों को बड़ी राहत मिली है। कई परिवारों के जीवनयापन में आर्थिक स्थिरता आई है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, न्याय और सम्मान दिलाना है। महिला हितों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें