फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 लाभार्थियों को मिला प्रमाण-पत्र, विकास पुस्तिका का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर नेहरू हाल सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। सरकार की चार साल की उपलब्धियों का बखाना किया गया और सरकार की विभिन्न योजनाओं को लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। इस दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम सजीव प्रसारण लोगों ने देखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, विधायक अरुणकांत यादव, डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे और डीएम राजेश कुमार ने किया। प्रदर्शनी में कृषि, श्रम, एनआरएलएम, उद्यान, आईसीडीएस, मिशन शक्ति, महिला कल्याण, उद्योग, दिव्यांगजन, स्वास्थ्य आदि विभागों के स्टाल लगाए गए थे। जनपद स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। वृद्धावस्था पेंशन के 10 लाभार्थियों, कृषि यंत्र के लिए पांच, निराश्रित महिला पेंशन की सात, गोल्डेन कार्ड के पांच, प्रमाणपत्र, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत पांच लोगों को साइकिल, चार स्वयं सहायता समूहों, रोजगार मेले के पांच, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के पांच लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, एक जनपद एक उत्पाद के चार, प्रधानमंत्री रोजगार के एक लाभार्थी को ऋणपत्र दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तीन लाभार्थियों को 50 हजार की रुपये प्रथम किस्त, चार स्ट्रीट वेंडरों को 10-10 हजार की सहायता राशि दी गई। पांच-पांच लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल और दिव्यांग पेंशन दी गई। इस तरह 68 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी सुनिल विश्वकर्मा ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकान्त राय, सदर ध्रुव सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय, एसपी सुधीर सिंह, सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, सीआरओ हरी शंकर, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, पीडी अभिमन्यु सिंह, सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, डीडी कृषि संगम सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें