फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्य पद के लिए 57% मतदान

Sun, 21 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की दो और ग्राम पंचायत सदस्य पद की 240 सीटों के लिए रविवार को उपचुनाव हुआ। जिसमें बीडीसी पद के लिए जहां 47.25 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 56.86 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए फूलपुर और अजमतगढ़ में एक सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें फूलपुर में 48.41 प्रतिशत और अजमतगढ़ में 46.08 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद की 240 सीटों के लिए 18 ब्लाकों में मतदान का कार्य संपन्न हुआ। जिसमें रानी की सराय ब्लाक में 65 प्रतिशत, हरैया में 45.38 प्रतिशत, अहरौला में 62.12 प्रतिशत, तहबरपुर में 59.60 प्रतिशत, मुहम्म्दपुर में 48 प्रतिशत, पल्हनी में 60 प्रतिशत, जहानागंज में 61 प्रतिशत, बिलरियागंज में 66.66 प्रतिशत, फूलपुर में 56 प्रतिशत, अजमतगढ़ में 54.6 प्रतिशत, मार्टीनगंज में 56.3 प्रतिशत, मिर्जापुर में 45 प्रतिशत, लालगंज में 62 प्रतिशत, ठेकमा में 52.58 प्रतिशत, तरवां में 54 प्रतिशत, मेंहनगर में 59.79 प्रतिशत, सठियांव में 64.55 प्रतिशत और पवई में 51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उपचुनाव में सबसे ज्यादा मतदान बिलरियागंज में और सबसे कम मतदान मिर्जापुर में हुआ। मतदान का कार्य संपन्न होने के बाद मतपेटियों को विकास खंड मुख्यालयों में बने स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। 23 फरवरी को सुबह आठ से विकास खंड मुख्यालयों पर मतगणना और विजई प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें