आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस पर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम एनपी सिंह ने कहा कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश में स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन 24 जनवरी 1950 में उत्तर प्रदेश का स्थापना हुई थी।
यूपी दिवस पर जिला ग्रामोद्योग, डूडा, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग और समाज कल्याण विभाग के 56 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इसी के साथ ही पीडब्ल्यूडी, समाज कल्याण, नगर विकास, पशुपालन, जिला कार्यक्रम विभाग, जिला पंचायत, पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, एनआरएलएम आदि के विभागों के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीडी कृषि डॉ. आरके मौर्य, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी आरके सोनवानी, जितेन्द्र प्रताप सिंह थे।
ये लाभार्थी हुए सम्मानित
अनीता देवी, प्रेमा देवी, सत्य प्रकाश, हरेंद्र प्रजापति, सोमारी प्रजापति, इंद्रजीत, हरिकेश यादव, राजेश यादव, सरोज, कौशल्या, सुरेंद्र, शशीकांत, नाथू, सुनील, समराजी, शेषनाथ, शारदा, सरिता, सीमा, नंदलाल, बबलू, सरिता, किसमती, महेश, किसमती, धनई, समशुद्दीन, दिवाकर, रमाशंकर, हरिकृष्ण, इंद्रदेव, अरविंद कुमार, सुखदेव, अब्दुल्ला, फागू, रेखा, विमलेश, चंद्रिका, विक्की, हरिदयाल, पतिराजी, पतिया, रामसिंगार, मंजू, दिलावती, गीता, अनारी, लीलावती, सुनीता, सीला, कौशल्या, ममता राव।
ये कर्मचारी-अधिकारी हुए पुरस्कृत
राजेंद्र प्रसाद, रविंद्र यादव, वशिष्टमुनी राय, मुकेश यादव, असलम खां. डॉ. एम प्रसाद, डॉ. एसपी सिंह, संगीता गौड़, नीतू पासवान, शशीकांत यादव, गणेश पाल, गुलाब, सीपी यादव, हरि प्रकाश श्रीवास्तव, विपुल कुमार सिंह, डॉ. छोटेलाल शर्मा, गजेंद्र यादव, मुन्ना लाल विश्वकर्मा, मनोज राम, शशि शेखर सिंह, चंद्रमा देवी, अनामिका देवी, रमेश शुक्ला।