फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की 55 वर्षीय महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अतिबलपट्टी गोपालपुर के पास मेंहनगर-कम्हरिया मार्ग पर देरशाम ट्रैक्टर की चपेट में आकर 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उधर, महिलाओं की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फनन उसे अस्पताल ले गए। महिला की मौत से नाराज लोगों ने मेंहनगर-कम्हरिया मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची एसडीएम ने आर्थिक सहायता देने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त करा दिया। इस बीच राहगीर करीब एक घंटे तक जाम में जूझते रहे।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के अतिबलपट्टी गांव निवासी गुजराती (55) पत्नी बुझारथ पासवान, रीता (45) पत्नी राजेश पासवान व जलेबिया (60) पत्नी स्व. पतिराम अपने घर के पास सड़क पर थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। इस दुर्घटना में गुजराती देवी की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि रीता पासवान व जलेबिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने मेंहनगर-कम्हरिया मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शिनी व मेंहनगर थाना के इंस्पेक्टर सुनील चंद तिवारी व तरवां इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह मय फोर्स पहुंच गए। एसडीएम ने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद 7.30 बजे जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें