फूलपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 11 साल की बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने गन्ने के खेत में ले जाकर रविवार को दिन में दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिवार के लोग थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को बच्ची को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया। आरोप फरार हो गया है।
पुलिस को दी तहरीर में बच्ची की मां बताया कि रविवार को दिन में उसकी 11 वर्षीया बच्ची मटर तोड़ने के लिए खेत पर गई थी। इसी दौरान गांव का बबलू पुत्र अचल मौके पर पहुंचा और उसे जबरन खींच कर गन्ने के खेत में लेकर चला गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। इसके बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और सोमवार की सुबह महिला सिपाही की अभिरक्षा में उसे मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।