फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 53 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए तो 12 नये संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में गुरुवार को जहां 53 करोना संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया है।वहीं, 12 नये कोरोना संक्रमितों को चिह्नित किया गया है। अभी तक कुल 5329 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 5040 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 203 पहुंच गई है। रिकवरी दर 94 फीसद को पार कर गई है। अब तक 100 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में राजेपुर लालगंज में एक, जहानागंज में दो, मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में चिकित्सक समेत दो, बरोही फतेहपुर में एक, बस्ती सरायमीर में एक, बनहाव में एक, जजेज कालोनी में एक, चांदपट्टी हरैया में एक, बीबीपुर में एक संक्रमित मिला है।
वहीं, राजकीय मेडिकल कालेज में मऊ की 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला को गंभीर हालत बुधवार को एडमिट कराया गया था। गुरुवार को सुबह इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। मेडिकल कालेज के मोडिल अधिकारी द्वितीय डॉ. निजाय हसन ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार दाह संस्कार के निर्देश दिए गए हैं। उधर, बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर आटो चालकों की सैंपलिंग की गई। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शहर क्षेत्र में 40 और ग्रामीण क्षेत्र में 72 आटो चालकों की सैंपलिंग की गई है। अभी आंकड़े पूरे नहीं हैं। इसे एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें