फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हुआ 52.20 प्रतिशत मतदान

Fri, 03 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
एसकेपी इंटर काॅलेज पर चुनाव में मतदान करने गई महिला मतदाता अपने पहचान पत्र को दिखाती।
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन चुनाव के लिए शुक्रवार को जनपद में 29 मतदान केंद्रों के 53 बूथों पर मतदान सकुशल सपंन्न हुआ। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चले मतदान में कुल 52.20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतपेटियों को नए कलेक्ट्रेट भवन में बने अस्थाई स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया गया। यहां से रात में मतपेटिकाएं गोरखपुर के लिए रवाना कर दी जाएंगी। गोरखपुर में छह फरवरी को मतगणना होगी।  
विज्ञापन

   
मतदान की समाप्ति पर जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि जनपद में कुल 53 मतदेय स्थलों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। इसमें कुल 27,963 वोटरों में से 14,596 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो कुल मतदाताओं का 52.20 प्रतिशत है।  गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव के लिए जनपद के 29 मतदान केंद्रों पर कुल 53 बूथ बनाए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी बूथों पर सुबह आठ बजे मतदान का कार्य शुरू हुआ। इस चुनाव में जनपद के 27963 मतदाताओं को मतदान करना था। मतदान के लिए 232 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई थी।    
  
  जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने मतदान के दौरान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शाम चार बजे मतदान का कार्य सकुशल संपन्न हो गए। इस दौरान मतदान में कुल 52.20  प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान सकुशल संपन्न होने के बाद सभी मतपेटियों को सील कर मतदान कार्मिक जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। सभी मतपेटियों को नए कलेक्ट्रेट भवन में बने अस्थाई स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें