फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन 52 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 14 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
पांचवें दिन 52 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन सोमवार को सपा के सदर प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव, भाजपा के अखिलेश मिश्र गुड्डू और दीदारगंज के बसपा प्रत्याशी सुखदेव राजभर समेत विभिन्न दलों और निर्दल के कुल 52 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। मंगलवार को अंतिम दिन नामांकन के लिए 18 अन्य लोगों ने 26 सेटों में नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन


सदर विधानसभा सीट पर छह नामांकन हुए। सपा से दुर्गा प्रसाद यादव, बसपा से भूपेंद्र सिंह मुन्ना, भाजपा से अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू, राष्ट्रीय लोकदल से पतिराम यादव, बहुजन मुक्ति मोर्चा से प्रियंका चौहान और निर्दल प्रत्याशी के रूप में संध्या सिंह ने नामांकन किया। वहीं निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के इच्छुक राजीव कुमार सिंह ने दो सेट, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से पवन कुमार सिंह ने एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा। विधान सभा मुबारकपुर से पांच लोगों ने नामांकन किया। जिसमें सीपीआई से रामहर्ष, बहुजन मुक्ति पार्टी से निर्मल, भारतीय जनता पार्टी से लक्ष्मण मौर्या ने दो सेट, निर्दल रमेश राजभर, शिवसेना से हरिबंश मिश्र ने नामांकन किया। वहीं राष्ट्रीय लोक दल के तेज बहादुर सिंह ने दो सेट में नामांकन पत्र लिया।

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को दो लोगों ने नामांकन किया। इनमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के इम्तेयाज बेग ने एक सेट और पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी की हौसिला देवी ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। विधान सभा अतरौलिया से पांच लोगों ने नामांकन किया। जिसमें भाकपा के त्रिलोकी नाथ, बसपा के अखंड सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से अनंत प्रसाद, लोकदल से हरिश्चंद्र यादव, निर्दल लक्ष्मी प्रसाद ने नामांकन किया।
विज्ञापन


वहीं भारतीय सुभाष सेना से लौटन, निर्दल हरेंद्र और विदेशी ने एक-एक सेट नामांकन पत्र खरीदा। विधान सभा दीदारगंज में पांच लोगों ने नामांकन किया। जिसमें ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक  से कृष्णकांत यादव, बसपा से सुखदेव ने दो सेट, निर्दल अर्चना ने दो सेट, महाक्रांति दल से यशवंत ने तीन सेट, निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल से रणविजय ने दो सेट में नामांकन किया। वहीं जनशक्ति एकता पार्टी से सुखनयन एक सेट और लोकदल से नरेंद्र ने तीन सेटों ने नामांकन पत्र लिया।

लालगंज में दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें भाजपा से दरोगा सरोज ने चार सेटों और महाक्रांति दल के उमाशंकर ने तीन सेटों में नामांकन किया। वहीं, निर्दल राम चंदर ने एक सेट और बहुजन मुक्ति पार्टी की सुनीता ने एक सेट में नामांकन पत्र लिया। विधानसभा मेंहनगर पांच नामांकन दाखिल हुए। जिसमें महाक्रांति दल की सुमन ने दो सेट, बहुजन मुक्ति पार्टी से प्रकाश चंद्र, भासपा से मंजू सरोज, असंख्य समाज पार्टी से रेनू देवी, पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी से संगीता ने नामांकन किया।

विधानसभा निजामाबाद में सोमवार को कुल नौ नामांकन दाखिल हुए। जिसमें बसपा के चंद्रदेव राम, भाजपा के विनोद कुमार राय, निर्दल नलिनीकांत, बहुजन मुक्ति पार्टी से राम नयन चौहान, पीस पार्टी से राधेश्याम यादव, पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी से जयजय राम, भाकपा से जितेंद्र हरि पांडेय निर्दल, निर्दल से राजनेत यादव, निर्दल से जय राम सोनकर ने नामांकन किया। वहीं, सर्व समाज जनता पार्टी से हरिदास यादव ने एक सेट नामांकन पत्र लिया। फूलपुर-पवई से कुल चार नामांकन दाखिल हुए। जिसमें भाजपा से अरुणकांत यादव, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल से रामसूरत, सीपीआई से रामाज्ञा, असंख्य समाज पार्टी से रीता मौर्या ने नामांकन किया।

वहीं, मौलिक अधिकार पार्टी से राकेश कुमार, रालोद से राम सिंह, निर्दल से निसार अहमद, सर्व समाज जनता पार्टी से घनश्याम ने एक-एक सेट नामांकन पत्र लिया। विधानसभा सगड़ी से सोमवार को नौ लोगों ने नामांकन किया। जिसमें बसपा की वंदना सिंह, भाकपा के श्रीकांत, निर्दल विजय कुमार गोड़, हमारी अपनी पार्टी से राधे श्याम यादव, एनसीपी से अनुराग यादव, निर्दल से गोपाल निषाद, बहुजन मुक्ति पार्टी से राजेश कुमार, निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल से ऋतु खरे, जनता सेवा पार्टी से अजय कुमार गौतम ने नामांकन किया। वहीं निर्दल से लालजीत, भाजपा के देवेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें